मंगलवार, 14 जुलाई 2015

हरीश भादानी के जनगीत

हरीश भादानी जनवादी लेखक संघ के संस्थापक सदस्य थे | राज़स्थान में उन्हें “जनकवि”  कहा जाता है यह नाम उनके गीतों ,और कविताओं की लोकप्रियता के आधार दिया गया है | प्रतिबद्धता और लोकप्रियता दोनों अलग अलग चीजें है दोनों का सामूहन किसी एक व्यक्ति पर होना दुर्लभ होता है | बाबा नागार्जुन में दोनों पक्ष उपस्थित थे हिंदी के दूसरे नागार्जुन हरीश भादानी थे | उनके लिखे गीत आज भी गुन गुनाए जातें है | आम जनता के बीच उनकी जैसी उपस्थिति रही शायद उनके किसी समकालीन कवि की नहीं रही | राजस्थानी मिश्रित हिंदी या राज़स्थानी में लिखे उनके गीत रेतीली जमीन की तपती आवाज़ है | लोकजीवन की मार्मिकता , सहजता , द्वन्द , पीड़ा , बोध , जीवन के समस्त पक्षों का जनपक्षीय रेखांकन है | पिथौरागढ़ सम्मलेन में साथी नवनीत पाण्डेय एवं संदीप मील ने ११ जून की रात को भादानी जी की स्मृति में उनके गीतों को गाकर सुनाया था तब मैंने नवनीत जी से उनके गीतों को भेजने का आग्रह किया था | हरीश भादानी हिंदी के उन कवियों में से है जो हिंदी की अंदरूनी राजनीति के शिकार होकर उपेक्षित रहे और अभी तक उपेक्षित हैं | मानबहादुर सिंह , कुमारेन्द्र पारस , शील , की तरह वो जनता के बीद्च जनता की भाषा में ही जनता द्वन्द रचते रहे जनता से दूर जाकर महानगरों में बैठे अकादमी अध्यक्षों और आलोचकों की अभिजात्य काव्य रीतियों के फेर में कभी नही पड़े शायद यही कारण है हिंदी के अभिजात्य कर्णधारों ने उनको उपेक्षित किया | हरीश भादानी ने मिथकों , परम्पराओं , जन संवेदनाओं को  अपनी कविता में प्रयोग किया है उन्होंने इन उपागमो का सामाजिक ढाँचे की यथार्थ संरचना का सही दस्तावेज बना दिया है | ये कवितायें व्यवस्था विरोधी हैं और काव्य के अभिजात्य मानको का खंडन भी करती हैं | उनमें उत्तेजना की वह मात्रा नही है जो अक्सर ढूंस दी जाती है उतनी ही मात्रा है जो जन को आकर्षित करके समय के बदलते तेवरों को व्यंजित कर सके | आज हम लोकविमर्श में जनकवि हरीश भादानी के कुछ जनगीत | इन गीतों के साथ भादानी जी का रचना संसार और परिचय युवा कवि नवनीत पाण्डेय ने भेजा है  | उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रस्तुत है जनगीत   


           हरीश भादानी के जन-गीत

१-सड़कवासी राम


सड़कवासी राम !
    न तेरा था कभी
    न तेरा है कहीं
रास्तों.दर.रास्तों पर
    पाँव के छापे लगाते ओ अहेरी !
खोल कर मन के किवाड़े सुनए
    सुन कि सपने की
सपने की किसी
सम्भावना तक में नहीं
    तेरा अयोध्या धाम
सड़कवासी राम !

    सोच के सिर मौर
    ये दसियों दसानन
और लोहे की ये लंकाएँ
    कहाँ है क़ैद तेरी भूमिजा
खोजता थक देखता ही जा भले तू
    कौन देखेगा
    सुनेगा कौन तुझको
थूक फिर तू क्यों बिलोये राम
सड़कवासी राम !

    इस सदी के ये स्वयम्भू
    एक रंग.कूंची छुआकर
आल्मारी में रखें दिन
    और चिमनी से निकाले शाम
सड़कवासी राम !

    पोर घिस.घिस क्या गिने
    चौदह बरस तू
गिन सके तो
कल्प साँसों के गिने जा
        गिन कि कितने
        काट कर फैंके गए हैं
एषणाओं के जटायु ही जटायु
    और कोई भी नहीं
    संकल्प का सौमित्र
        अपनी धड़कनों के साथ
देखए वामन सी
    बड़ी यह जिन्दगी !
करदी गई है इस शहर के
    जंगलों के नाम
सड़कवासी राम !

2.रोटी नाम सत है

रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है

ऐरावत पर इंदर बैठे
बांट रहे टोपियां
झोलिया फैलाये लोग
भूग रहे सोटियां
वायदों की चूसणी से
छाले पड़े जीभ पर
रसोई में लाव.लाव भैरवी बजत है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है

बोले खाली पेट की
करोड़ क्रोड़ कूडियां
खाकी वरदी वाले भोपे
भरे हैं बंदूकियां
पाखंड के राज को
स्वाहा.स्वाहा होमदे
राज के बिधाता सुण तेरे ही निमत्त है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है

बाजरी के पिंड और
दाल की बैतरणी
थाली में परोसले
हथाली में परोसले
दाता जी के हाथ
मरोड़ कर परोसले
भूख के धरम राज यही तेरा ब्रत है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है

3.जो पहले अपना घर फूंके
..........................................

जो पहले अपना घर फूंके
फिर धर.मजलां चलना चाहे
    उसको जनपथ की मनुहारें !

    जनपथ ऐसा ऊबड़.खाबड़
    बँधे न फुटपाथों की हद में

    छाया भी लेवे तो केवल
    इस नागी नीली छतरी की

    इसकी सीध न कटे कभी भी
    दोराहे.चौराह तिराहे

    दूरी तो बस इतनी भर ही
    उतर मिले आकाश धरा से

    साखी सूरज टिमटिम रातें
    घट.बढ़.घटते चंदरमाजी

    पग.पग पर बांवळिये.बूझे
    फिर भी तन सेए मन से चाले

    उन पाँवों सूखी माटी पर
    रच जाती गीली पगडण्डी
    देखनहारे उसे निहारें
जो पहले अपना घर फूंकेए
फिर धर.मजलां चलना चाहे
        उसको जनपथ की मनुहारें !


    इस चौगान चलावो रतना
    मंडती गई राम की गाथा

    एक गवाले के कंठो से
    इस पथ ही गूँजी थी गीता

    जराए मरण के दुःख देखे तो
    साँस.साँस से करुणा बाँटी

    हिंसा की सुरसा के आगे
    खड़ा हो गया एक दिगम्बर

    पाथर पूजे हरी मिले तो
    पर्वत पूजूँ कहदे कोई

    धर्मग्रन्थ फैंको समन्दर में
    पहले मनु में मनु को देखो

    जे केऊ डाक सुनेना तेरी
    कवि गुरु बोले चलो एकला

    यूँ चल देने वाले ही तो
    पड़ती छाई झाड़.झूड़ते
        एक रंग की राह उघाड़ें

जो पहले अपना घर फूंके
फिर धर.मजलां चलना चाहे
        उसको जनपथ की मनुहारें ! रूरू

 4.रेत में नहाया है मन
.............................

रेत में नहाया है मन !
    आग ऊपर से आँच नीचे से
    वो धुँआ कभी झलमलाती जगे
        वो पिघलती रहे बुदबुदाती बहे
        इन तटों पर कभी धार के बीच में
डूब.डूब तिर आया है मन
रेत में नहाया है मन !


    घास सपनों सीए बेल अपनों सी
    साँस के सूत में सात सुर गूँथ कर
        भैरवी में कभी साध केदारा
        गूंगी घाटी मेंए सूने धारों पर
एक आसन बिछाया है मन
रेत में नहाया है मन !


    आँधियाँ काँख मेंए आसमाँ आँख में
    धूप की पगरखीए ताँबई अंगरखी
        होठ आखर रचेए शोर जैसे मचे
        देख हिरनी लजी साथ चलने सजी
इस दूर तक निभाया है मन
रेत में नहाया है मन ! रूरू

 5.मैंने नहीं कल ने बुलाया है !
........................................

    मैंने नहीं कल ने बुलाया है !
    ख़ामोशियों की छतें
    आबनूसी किवाड़े घरों परए
    आदमी.आदमी में दीवार है
तुम्हें छैनियाँ लेकर बुलाया है !
मैंने नहीं कल ने बुलाया है !


    सीटियों से
    साँस भर कर भागते
    बाजार.मीलों दफ़्तरों को
    रात के मुर्देए
    देखती ठण्डी पुतलियाँ.
    आदमी अजनबी
    आदमी के लिए
तुम्हें मन खोल कर मिलने बुलाया है !
मैंने नहीं कल ने बुलाया है !


    बल्ब की रोषनी
    शेड में बंद हैए
    सिर्फ़ परछाई उतरती है
    बड़े फुटपाथ परए
    ज़िन्दगी की ज़िल्द के
    ऐसे सफ़े तो पढ़ लिए
तुम्हें अगला सफ़ा पढ़ने बुलाया है !
मैंने नहीं कल ने बुलाया है ! रू

 6.क्षण.क्षण की छैनी से
................................

क्षण.क्षण की छैनी से
        काटो तो जानूँ!


    पसर गया है घेर शहर को
    भरमों का संगमूसा
    तीखे.तीखे शब्द सम्हाले
    जड़ें सुराखो तो जानूँ !


क्षण.क्षण की छैनी से


    फेंक गया है बरफ छतों से
    कोई मूरख मौसम
    पहले अपने ही आँगन से
    आग उठाओ तो जानूँ!
क्षण.क्षण की छैनी से


चौराहे पर प्रश्न चिह्नसी
    खड़ी भीड़ को
    अर्थ भरी आवाज लगाकर
    दिशा दिखाओ तो जानूँ !


क्षण.क्षण की छैनी से
    काटो तो जानूँ


7.कोलाहल के आंगन
.............................

दिन ढलते.ढलते
कोलाहल के आंगन
सन्नाटा
रख गई हवा
          दिन ढलते.ढलते

दो छते कंगूरे पर
दूध का कटोरा था
धुंधवाती चिमनी में
उलटा गई हवा
          दिन ढलते.ढलते

घर लौटे
लोहे से बतियाते
प्रश्नों के कारीगर
आतुरती ड्योढ़ी पर
सांकल जड़ गई हवा
          दिन ढलते.ढलते

कुंदनिया दुनिया से
झीलती हक़ीक़त की
बड़ी.बड़ी आंखों को
अंसुवा गई हवा
          दिन ढलते.ढलते

हरफ़ सब रसोई में
भीड़ किए ताप रहे
क्षण के क्षण चूल्हे में
अगिया गई हवा
          दिन ढलते.ढलते


8.सुई
.......

सुबह उधेड़े शाम उधेड़े
बजती हुई सुई

          सीलन और धुएं के खेतों
          दिन भर रूई चुनें
          सूजी हुई आंख के सपने
          रातों सूत बुनें
आंगन के उठने से पहले
रचदे एक कमीज रसोई
          एक तलाश पहन कर भागे
          किरणें छुई.मुई
          बजती हुई सुई

धरती भर कर चढ़े तगारी
बांस.बांस आकाश
फरनस को अगियाया रखती
सांसें दे दे घास

सूरज की साखी में बंटते
अंगुली जितने आज और कल
          बोले कोई उम्र अगर तो
          तीबे नई सुई
          बजती हुई सुई


9.सड़क बीच चलने वालों से
.......................................

सड़क बीच चलने वालों से
    क्या पूछूँण्ण्ण्ण्ण्क्या पूछूँ घ्

    किस तरह उठा करती है
    सुबह चिमनियों से
    ड्योढ़ी.ड्योढ़ी
    किस तरह दस्तकें देते हैं
    सायरन सीटियां क्या पूछूँ
सड़क बीच चलनेवालों से
    क्या पूछूँ क्या पूछूँ

    कब कोलतार को
    आँच लगी
    किस.किसने जी
    किस.किस तरह सियाही
    पाँवों की तस्वीर बनी
    कितनी दूरी के
    बड़े कैनवास पर क्या पूछूँ
सड़क बीच चलने वालों से
    क्या पूछूँ क्या पूछूँ

    कैसे गुजरे हैं दिन
    टीनशेड की दुनिया के
    किस तरह भागती भीड़
    हाँफती फाटक से
    किस तरह जला चूल्हा
    क्या खाया.पिया
    किस तरह उतारी रात
    घास.फूस की छत पर क्या पूछूँ
    सड़क बीच चलने वालों से
    क्या पूछूँ क्या पूछूँ

पूछूँ उनसे
चलते.चलते जो
ठहर गए दोराहों पर

    पूछूँ उनसे
    किस लिए चले वे
    बीच छोड़ए फुटपाथों पर
उस.उस दूरी के
आस.पास ही
अगुवाने को
खड़े हुए थे गलियारे

    उनकी वामनिया मनुहारों पर
    किस तरह
    कतारें टूट गई क्या पूछूँ

सड़क बीच चलने वालों से
    क्या पूछूँ क्या पूछूँ

10.इसे मत छेड़ पसर जाएगी
......................................


इसे मत छेड़ पसर जाएगी
रेत है रेत बिफर जाएगी

कुछ नहीं प्यास का समंदर हैए
जिन्दगी पाँव.पाँव जाएगी

धूप उफने है इस कलेजे पर
हाथ मत डाल ये जलाएगी

इसने निगले हैं कई लस्कर
ये कई और निगल जाएगी

न छलावे दिखा तू पानी के
जमीं.आकाश तोड़ लाएगीए

उठी गाँवों से ये ख़म खाकर
एक आँधी सी शहर जाएगी

आँख की किरकिरी नहीं है ये
झाँकलो झील नजर आएगी

सुबह बीजी है लड़के मौसम से
सींच कर साँस दिन उगाएगी

काँच अब क्या हरीश मांजे है
रोशनी रेत में नहाएगी

इसे मत छेड़ पसर जाएगी
रेत है रेत बिफर जाएगी
हरीश भादानी
जन्म: 11 जून 1933
निधन: 2 अक्तूबर 2009
जन्म स्थान: बीकानेर, राजस्थान
कुछ प्रमुख कृतियाँ: अधूरे गीत (1959),सपन की गली (1961), हँसिनी याद की (1963), एक उजली नज़र की सुई (1966),सुलगते पिण्ड (1966), नष्टो मोह (1981), सन्नाटे के शिलाखंड पर (1982), एक अकेला सूरज खेले (1983), रोटी नाम सत है (1982), सड़कवासी राम (1985), आज की आंख का सिलसिला (1985), पितृकल्प (1991), साथ चलें हम (1992), मैं मेरा अष्टावक्र (1999), क्यों करें प्रार्थना (2006), आड़ी तानें-सीधी तानें (2006)
विविध: विस्मय के अंशी है (1988) और सयुजा सखाया (1998) के नाम से दो पुस्तकों में ईशोपनिषद व संस्कृत कविताओं तथा असवामीय सूत्र, अथर्वद, वनदेवी खंड की कविताओं का गीत रूपान्तर प्रकाशित



शुक्रवार, 10 जुलाई 2015

अखिलेश के उपन्यास “निर्वासन” पर संदीप तिवारी की पाठकीय प्रतिक्रिया




 अखिलेश का उपन्यास 'निर्वासन' एक ही साथ कई प्रश्नों को उठाते हुए चलता है | मसलन बाज़ारवाद हमारे ऊपर कितना हावी हो चुका है, सत्ता में बैठे लोग कैसे दलाल हो गए हैं, और मीडिआ कैसे बिकती है, ये तमाम प्रश्न, उपन्यास पढ़ते हुए आपको सोचने के लिए मज़बूर कर सकते हैं| उपन्यास के सूत्रधार सूर्यकांत और उसके चाचा के बचपन के बहाने इमरजेंसी की बर्बरता और चौरासी के सिख दंगों का बड़ा ही मार्मिक चित्रण हुआ है| इसी दंगे की वज़ह से चाचा की मोहब्बत बलवंत कौर और उसका बचा-खुचा परिवार सुल्तानपुर छोड़कर भटिंडा चला जाता है और वहां एक निर्वासित ज़िंदगी जीने के लिए मज़बूर है|  हज़ारों पेड़ों की बलि देकर, हज़ारहाँ लोगों को घर-बेघर करके, ये बड़े-बड़े राज़मार्ग; फ्लाईओवर जिसपर दौड़ती हुई फर्राटेदार गाड़ियां, ज़िंदगी और मौत का  खेल-खेला करती हैं, ये विकास है या सत्यानाश |
 उस विकास का क्या महत्व रह गया है जब  एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को देखना पसंद नहीं करती है| बाप दर्द से कराहता हुआ बेटे से दवा मांग रहा है और बेटा कुछ सुन नहीं पा रहा है क्योंकि कान बंद हो गया है .....ईयरफ़ोन नामक कोई ताला है जो कान बंद कर देता है... सिर्फ अपनी सहूलियत की चीज़ें सुनाई पड़ती है| देश दुनिया मर रहा  है  या जी रहा है  इस बात की उन्हें थोड़ी सी भी फ़िक्र नहीं है|
 आदिवासी इलाकों  में हो रहे लकदक परिवर्तन की चिंता रणेन्द्र के उपन्यासों में भी देखने को मिलती है जो कि वह समाज हमारी मुख्यधारा से कटा हुआ समाज है| पर जरा ठहर कर सोचो कि यह जो हमारी मुख्यधारा का समाज है, क्या यहाँ विनाशकारी परिवर्तन तेज़ी से नहीं हो रहे हैं? आदमी मशीन होता चला जा रहा है| सारी संवेदनशीलता छुप सी गई है| ऐसे में उपन्यास का हर पात्र परेशान व चिंतित है इस बदलाव से| जहाँ बदलाव की ज़रूरत है वहां किसी कि नज़र ही नहीं पड़ रही है| वरुणा एक्सप्रेस चालीस साल पहले जैसी थी, वह  आज भी वैसी ही है| आज भी उसके पंखे को कलम या कंघी से हिला कर चलाया जाता है| दो शहरों के बीच के स्टेशन अब भी वैसे और उतने ही बड़े हैं जितना कि 'पैदा होते' समय थे| 
 ग्लोबल  दुनिया और तकनीकी  क्रांति  के समय में भी लेखक ने बार-बार गांव-देहात या कस्बों की उन छोटी-छोटी चीज़ों को पकड़ने और अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है जिससे इस झूट-मूठ के आडम्बर  को ध्वस्त किया जा सके| दरअसल हम एक  ऐसे समय में जी रहे हैं जब छोटे-छोटे शहर, क़स्बे भी बड़े शहरों की नक़ल में पागल हुए जा रहे हैं तब लेखक ने बड़ी संज़ीदगी  से इन कस्बों की ज़िंदादिली को ( जो कि इस आपाधापी में लोगों से दूर होती जा रही हैं ) को किसी न किसी बहाने सामने लाने का प्रयास किया है| फ़िर इसी  बहाने सुल्तानपुर अंचल के कई  आंचलिक शब्द जैसे -मड़ई,छान,जाँत,थरिया,तपता,गोड़,मुसरी,गटई,सिल-लोढ़ा आदि मन मोह लेते हैं| उपन्यास के दो बुड्ढे बराबर पाठकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं कि किस तरह से आज की युवा पीढ़ी उनके प्रति उदासीन है| एक तो गांव गोसाईंगंज के जगदम्बा कुम्हार और दूसरा सूर्यकांत की दादी| ये दो पात्र किसी एक गांव या शहर का प्रतिनिधित्व नहीं करते है बल्कि भारत के उन तमाम गांवों व शहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं जहाँ बूढ़ों की दुर्दशा फैशन का रूप ले रही है |
>>>> उपन्यास की कथा रामअजोर पाण्डेय के बाबा भगेलू कुम्हार के गांव की तलाश के साथ-साथ चलती है जो लगभग सौ साल पहले गिरमिटिया बनकर फ़ैज़ाबाद से सूरीनाम ले जाए गए थे |यहाँ से जाते समय इन्होंने अपना नाम भगेलू पाण्डेय बताया था,  इसलिए सूरीनाम में यह पाण्डेय के नाम से ही जाने जाते थे |  फ़िर उनकी पूरी ज़िंदगी इस आशा में बीत गई कि वह एक दिन गांव ज़रूर लौटेगें| पर उनकी आशा धरी की धरी  रह गई और एक दिन वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए| अब इस 'आशा' को पूरा करना चाहते हैं उनके पोते रामअजोर पाण्डेय जो अब अमेरिका में रहते हैं और बड़ी बड़ी कंपनियों के स्वामी हैं | लेकिन इस खोज की सबसे बड़ी समस्या यह हुई कि पूरा का पूरा गांव अपने को अमरीका पांड़े से जोड़ रहा है| सभी  एक स्वर  में चिल्ला रहे हैं कि हम ही हैं पाण्डेय के असली वारिस| शायद अमरीका पाण्डे में लोग अपनी दरिद्रता का अंत खोज रहे हैं |पर वास्तव में जिन्हें अमरीका पाण्डेय की ज़रूरत है या जो असली वारिस हैं वो नीम के नीचे पड़ी खटिया पर लेटकर पाद  रहे हैं या कहें  कि पादना उनकी नियति है| 
 इस तरह लेखक ने सही कहा  है कि नगण्य  लोगों को छोड़  दिया  जाय  तो आज सभी अमेरिका से नाता जोड़ने को आतुर दिखते हैं| यहाँ अमेरिका और पाण्डेय के पुरखों की खोज, कथा कहने की एक टेकनिक हो सकती है| असल में लेखक, बाज़ारवाद के छत तले कराहते लोगों की पीड़ा का बयान करना चाहता है|  उपन्यास में सूर्यकांत के चाचा इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं जो एक खाते-पीते घर में भी सुकून से नहीं रह पाते है| अंततः घर के पीछे ही एक झोपड़ी बना कर रहने को अभिशप्त हैं| कथा का सूत्रधार स्वयंं सूर्यकांत भी निर्वासित ज़िंदगी जी रहा है क्योंकि एक रात उसे और उसकी पत्नी गौरी  को घर से निकाल दिया जाता है| ग़लती इतनी  ही है कि बिना पिता जी को बताये, उन्होंने प्यार कर लिया और  कोर्ट में शादी कर ली| इस तरह कथा सिर्फ़  भगेलू कुम्हार के निर्वासन की नहीं है बल्कि निर्वासन के अंदर कई निर्वासन हैं | क्योंकि निर्वासन घर से दूर रहने पर ही नहीं, घर में रह कर भी होता है| आज समाज में तमाम ज़िंदगियाँ एक साथ रहते हुए भी निर्वासन का दंश झेल रही हैं|  वजहें साफ़ हैं, अपने ज़मीन और जड़ से लोगों का पलायन| हर जगह दिखावा, खाने से लेकर सोने तक| ऐसे में एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी की या फ़िर  एक ही पीढ़ी के दो लोग, एक दूसरे की मनोदशा समझने में नाकाम हैं| इसी दर्द की कथा है निर्वासन....... ..........................

>>>>
>>>> सम्पर्क- संदीप तिवारी
>>>> कक्ष संख्या- १२७, अमरनाथ झा छात्रावास
>>>> इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद- २११००२
>>>> मो.न. 9026107672
>>>




सोमवार, 6 जुलाई 2015

मणिमोहन मेहता की कविताएँ


मणिमोहन मेहता जनवादी लेखक संघ के पुराने सदस्य है जनवादी मूल्यों के प्रति प्रबल आस्था ने  उनकी कविता को समकालीन असंगतियों के विरुद्ध अकाट्य तर्क बना दिया है वो युवा हैं अपने समय की हर एक घटना परिघटना के प्रति सतर्क हैं यह सतर्कता उन्हें अभिव्यक्ति में भी सतर्क कर देती है | उनके द्वारा रचे गए अर्थबिम्ब आतंकित माहौल को सही भाषा एवं सही पहचान देते हैं | एक निश्चित जीवन दर्शन से लैस उनकी कवितायें जाने अनजाने में युवा प्रखरता को विद्रोह की गहराई तक ले जाती हैं | मिथक , फंटेसी , बिम्ब, प्रतीक , सपाटबयानी , अप्रस्तुत विधान कविता का ऐसा कोई कलात्मक औज़ार शेष नहीं जिसका उपयोग उनकी कविता में न मिलता हो| मेहता जी को कहने की आदत कम है बहुत थोड़े में सब कुछ कहकर निबटा देते है इस टेक्निक की कविता अब कम लिखी जा रही है जो लिखी भी जा रही है वो अमूर्तन के बोझ में दबकर स्वाहा होती जा रही हैं | मणिमोहन जी की कविता जिस कलात्मक अंदाज़ में लिखी जाती है उसी कलात्मक अंदाज़ में पाठक को भी सहज सतर्क कर देती है आजकल की कविता में यथार्थ के बहाने जिस तरह उधार की जड़ शब्दावली कविता में फिट की जा रही है उससे कविता और कवि दोनों का खोखलापन पहचान में आ जाता है मेहता जी कविता इस मायने में अलग है उनके शब्द जिंदगी के जीवंत अनुभवों का द्वंदात्मक आत्मसंघर्ष हैं | इसलिए भाषा अनजानी , अनपहचानी नहीं है |शिल्प दिक्कत के सकता है पर करता नही है क्योंकि बिम्बों की अर्थ-छवि उनके शिल्प पर प्रभावी है |ध्यान से देखने पर उनकी हर कविता किसी सकारात्मक सचेतन संघर्ष की खोज करती हुई प्रतीत होती है यह खोज नितांत बेमानी और फैसन परस्त खोज नहीं है बल्कि मानवीय संवेदनाओं और धडकनों की सही पकड़ है | आइये आज हम लोकविमर्श में मणिमोहन मेहता जी की कवितायें पढ़ते हैं | चित्र विजेंन्द्र जी के हैं हम उनके आभारी हैं


1 छवियाँ
------
चरों तरफ बिखरी हुई हैं
छवियाँ ...

बिजूकों ने धड़ से अलग कर लिए हैं
अपने - अपने सिर
और उन्हें मटकों की तरह
बजा रहे हैं ...

अपने ही हाथों में
अपने ही सिर थामें
नृत्य कर रहे हैं धड़ ...

भगदड़ मची हुई है
शब्दों के बीच

दम घुटने से
मारे गए हैं हजारों
तो लाखों अभी भी दबे हुए हैं
कराहते हुए
चेहरों के मलबे के नीचे ...

नृत्य जारी है !
2 फिर - फिर
---------
फिर - फिर पढ़ें जाने चाहिए
कुछ - कुछ उपन्यास

फिर - फिर
पढ़ी जानी चाहिए
कुछ - कुछ कहानियाँ
और कविताएँ

फिर -फिर
देखी जानी चाहिए
कुछ - कुछ फिल्में
और पेन्टिंग्स ...

जो छूट गए थे
कुछ - कुछ रंग
कुछ - कुछ चेहरे
कुछ - कुछ भाषा
कुछ - कुछ समय
शायद
मिल जाएँ इस बार

हो सकता है
सृजन के भीतर
लेटे हुए
सर्जक से ही
मुलाकात हो जाये
इस बार ।



3 बिल्ली 
------
बहुत ताकतवर थी बिल्ली
हम चुपचाप
देखते ही रह गए
खड़े - खड़े
और वो काँक्रीट से बनी सड़क
पल भर में काट गई ।

4 मकड़ी
-----
जरा सी कम हुई
हमारी आवाजाही
चीजों के करीब
कि आ धमकती है मकड़ी
और बुन देती है जाले

तस्वीरें , किताबें
गुलदान , सितार या हारमोनियम
सब उसकी ज़द में हैं

हमारे सौंदर्यबोध पर भी
उसकी नज़र है 




5 महाभारत
--------
सालों बीत गए
रखा हुआ है महाभारत
बुक शेल्फ़ में

कुछ भी तो नहीं हुआ
घर में
लड़ाई - झगड़ा या युद्ध

फिर ख़्याल आया
यह महाकाव्य तो
अंग्रेजी भाषा में अनूदित है

युद्ध के लिए तो
अपनी मातृभाषा चाहिए ।

6 आभासी दुनियाँ
------------
कभी -कभी लगता है
कि यह स्वप्न
कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है ...

अब तो बस एक ही उम्मीद
कि शेल्फ में सजी
कोई भारी भरकम सी किताब
धड़ाम से गिरे
मेरे सिर पर
और मैं जाग जाऊं
हड़बड़ाकर ।

7 वर्मीकल्चर
---------
लेखक जब केंचुए बन जायें
तो बेहतरीन खाद बनती है
सत्ता की फसल
लहलहाती है

औरों का पता नहीं
पर मुझे तो
इस वर्मीकल्चर पर
शर्म आती है ।




8 मक्खियाँ
-------
इन मक्खियों के साथ भी
बड़ी परेशानी है
अब देखो न !
कल एक तानाशाह को कै हुई
और वे वहाँ से भी
उठा लाईं शब्द

और अब
भिनभिना रही हैं ।

9 घर
---
जैसे किसी पुरानी बावड़ी
या अँधेरे कुँए से
एक साथ उड़ते हुए निकलें
हजारों सफेद कबूतर
बच्चे निकल रहे हैं
स्कूल से बाहर ....

उनींदी हो गई हैं
उनकी सपनीली आँखें
रूखे - सूखे शब्दों से
रोज की तरह
आज भी बेस्वाद हो गया था
उनका लंच
रटी - रटाई भाषा ने
थका के रख दिया है उन्हें

अब बस
घर चाहिए उन्हें
माँ चाहिए
हवा में उछलती गेंद की तरह
जानी पहचानी भाषा चाहिए
अब बस
घर चाहिए ।





10 दुःख
----

अपने दुःखों को
ज्यों ही मैंने
अपनी ताकत बनाया
तो लोग दुखी हो गए

इतनी भी आसान नहीं


MANI MOHAN MEHTA 
    MOBILE 09425150346 



गुरुवार, 25 जून 2015

सुशील कुमार शैली की कविताएँ

सुशील कुमार शैली की  कविता सक्षम एवं सकारात्मक दृष्टि से संपन्न कविता हॆ जिसने  अपनी तल्खी को सामयिक यथार्थ से जोड़ा है तो दूसरी ओर अपनी भूमि को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा है  स्थानीयता देसीपन ऒर लोकधर्मिता स्थितियों की गहरी पहचान भी स्थापित करतें है | युवा होने के कारण स्थितियों में आक्रोश तो दिखता है पर इस आक्रोश को वो किसी मुकम्मल विचार के खंचें में फिट नहीं कर पाते अपनी कविताओं में वो विचारों के प्रति कहीं भी आग्रही नही हैं | यही कारण है की वो कविता को निपट बयान से अलग करके विषयनिष्ठ शिल्प के साथ प्रस्तुत करते है कहीं फंतासी हैं , तो कहीं कल्पना,  कहीं अप्रस्तुत विधान, तो कहीं कटु यथार्थ को तोरोहित करता नैतिक मूल्यों का  सजग आवेग है | यदि आम जनमानस की वस्तुस्थिति को ध्यान में रखा जाय तो  ये कविताएं  नारेबाजी से बहुत  दूर हॆं अपना एक अलग मुहावरा गढ़ती हैं | गहरी संवेदनाओं से युक्त कलात्मक क्षमताओं से भरपूर एवं संयमित हॆं । यहां काव्य.मुद्राओं एवं चमत्कारों के लिए कोई स्थान नहीं हॆ । इन कविताओं  ने सहजता का अंगीकार  किया हॆ। किसी भी विषय की कविता हो खालिस और अनगढ़ है किसी भी प्रकार का रंग रोगन लगाकर उपरले तौर पर चमकाया नही गया है | विषय और समस्या को  रोमांटिक भावुकता की जगह आत्म अनुभूतियों से प्रमाणित करने की कोशिश की गयी है | इनकी कविता अतिरिक्त बनावट के वगैर दूर तक प्रभावित करती है | आज हम लोकविमर्श में सुशील कुमार शैली की तीन कविताओं का प्रकाशन कर रहें है आइये आप भी पढ़िए (चित्र के रविन्द्र के हैं)

मैं और मेरा साथी

मैं और मेरा साथी
हम दोनों गए थे
उस प्राचीन भवन में
गीरवी रखे गए, अपने पूर्वजों के
अवशेष ढूँढ़ने
जिन्हें गाड़ दिया था उसने
भूमि के गहरे बहुत गहरे
अंत: स्थल में
समझौते से पहले
जिनके मोह में बांधकर
कुशल सांस्कृतक शिल्पकारों ने सदियों-सदियों हमें ठगा,

पुरानी लकडी के बने
गगन को छूते प्रवेश द्वार पर
बडी-बडी जंगाल लगी कीलों
के किऩारे पर रक़्त के काले धब्बों ने बताया
आदमी की हत्या के लिए
प्रयोग में लाया जाता था इन्हें
डाल दिया जाता था
भव्य साम्राज्य के लिए बलिदानों की
वीर कथाओं में,

आगे शुरू होते
ठहरे पुरुषों की मनोदशाओं
के सुदृढ  तिलिस्म
प्रत्येक कदम पर थी दलदल
अँधेरे में तैरती बेजान किवदंतियाँ
सूख कर चूरा हुए पत्तों की राख़
ऐसे में किसी भी शब्द पर
किसी भी कथा पर
ठहरना उचित न था हमारे लिए
सामने था तो सिर्फ़
सघन अँधेरे का खला
दीवार पर उभरती
रक़्त सन्नित शस्त्रों की आकृति
प्रत्येक कदम पर फिसलन थी
ज़रा सा भी झुक जाना
फिसल जाना
हत्या

अदृश्य छेद्र से
गिरते काला जल
में मरे हुए प्रेत कुत्तों की भयावह आवाजें
चमगादडों का सतर्कता से
निश्चित दिशा में पहरा
प्रत्येक कोने में पत्थरों की जड़ता
सामने के खुले मैदान में
जड़ता से बच के पहुँचे,
जले हुये रहे घास पर
सूर्य की कोई भी किरण न थी
आधी खाई हुई खोपडी के साथ
हड्डियों के ढाचे में
इतिहास के भव्य मक्कोडों ने
स्थान बना लिया था
अव्यवस्थित दीवारों
और जले हुये चेहरों के बीच,मुझे
व्यवस्था का कोई चिह्न ऩहीं मिला
जिसका बाहर की सभाओं में
बखान हो रहा था
तक कहीं हमने पूरे साहस के साथ
नागरिकों को उनकी
सौम्यता से बाहर खिचने का
प्रयत्न किया
और हम सभ्यता से बाहर
उस हाशिये पर धकेल दिए गये
जहाँ हम दुश्मन हैं
सभ्यता, सौम्यता के|


  षडयन्त्र
उसे मालूम है
आदमी से पहले, उसकी
भाषा को खत्म कर देना चाहिए
और मृत प्रतीकों को इस तरह
मस्तिष्क की जर-जर दीवारों पर
चिपका देना चाहिए
कि जहाँ से उसे केवल
रामराज्य ही दिखाई दे,

भाषा की तसकरी से पहले
शब्दों को परिभाषिक करने के बाद
अश्वमेघ की तरह
छोड़ देना चाहिए
और सारे देश की आँख
एक स्वयंवर जितने के लिए
फोड़ देनी चाहिए|







   कविता वहां नहीं है
अब वो तुम्हें वहां न मिलेगी
जहाँ उसने पहली बार दम घुटने गहरी सांस ली थी,
झुग्गी-झोपडियों में
उधडे हुये चेहरों के बीच
कसलाई हुई ज़ुबानों में
लाल आँखों में, तनी मुट्ठियों में,

वो अब वहाँ है
सभा,सम्मेलनों में
मंचों पर, कवि की
तालू को लगी जभी पर
कोट की आसतीन में
छोटी सी डायरी पर
सभ्यों के बीच
,

अब उसे ढूँढना व्यर्थ होगा
खोद खोदकर मिट्टी
या
कोने में लगे गंदगी के ढेर
की लीजलीजी गंद में
अब उसमें ढूँढना व्यर्थ होगा
भाषा में बहिष्कृत शब्द को
क्योंकि अब नाक भौं सिक्कोड
अनदेखा कर देना
आम बात है|








सुशील कुमार शैली
जन्म तिथि-02-02-1986
शिक्षा-एम्.ए(हिंदी साहित्य),एम्.फिल्,नेट|
रचनात्मक कार्य-तल्खियाँ(पंजाबी कविता संग्रह),
सारांश समय का,कविता अनवरत-1(सांझा संकलन)|
कुम्भ,कलाकार,पंजाब सौरभ,शब्द सरोकार,परिकथा पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्प्रति-सहायक प्राध्यापक,हिन्दी विभाग,एस.डी.कॅालेज,बरनाला
पता-एफ.सी.आई.कॅालोनी,नया बस स्टैंड,करियाना भवन,नाभा,जिला-पटियाला(पंजाब)147201
मो.-9914418289

सोमवार, 1 जून 2015


  जब उठ जाता हूँ सतह से –पर- रविंदर सचदेव नवल

 युवा कवि रविन्द्र के दास के कविता संग्रह “जब उठ जाता हूँ सतह से” पर युवा कवियित्री रविंदर सचदेव नवल की समीक्षा प्राप्त हुई | आज हम लोकविमर्श में इसी समीक्षा को पढेंगे | रवींद्र के. दास की कविताओं के संदर्भ रविंदर सचदेव की समीक्षा एक उम्दा पाठकीय वक्तव्य है क्योंकि पाठक किसी भी वाद से बंधकर कृति को नही पढता  न ही वह किसी क्लासिकल रचना प्रक्रिया से जोड़कर शिल्प के साथ कोई अन्याय करता है | पाठक पढ़ते समय कृति में डूबता है डूबने के बाद अपने आप को खोजता है जब वह अपने आप को खोज लेता है तो वह रचना को अपना लेता है | रविंदर सचदेव  की यह समीक्षा कृति की अंदरूनी पड़ताल करने के साथ पूर्ण पाठकीय न्याय कर रही है  



संयत ढंग से संवाद करती हुई कविताएं
[रवींद्र के. दास का संग्रह 'जब उठ जाता हूँ सतह से' पर]

रवींद्र के. दास को सबसे पहले फेसबुक पर पढा| बहुत ख़रा खरा लिखते हैं| उनकी पोस्ट पर बहुत सोच-समझ कर कमेंट करिए वरना आपके बौद्धिक स्तर का पिटारा खुलते देर नही लगेगी| हर आम बात का खास पक्ष पेश करते हैं| वो पक्ष जिस पर आम तौर पर किसी का ध्यान न जाए| इतनी सटीक और ख़री बातें की मुझ जैसी इंसान अगर बोलना चाहे तो भय बाँध ले, हड़बड़ा ही जाए|
पर उनकी किताब पढते हुए आप उनके भीतर के आम इंसान से मिलते हैं जो मेरे, इसके,उसके और आपके जैसा ही है| 'जब उठ जाता हूँ सतह से' में उनकी कविताएं पढते हुए मैं उनके व्यक्तित्व में रचे-बसे उसी आम इंसान से मिली|
पहली चीज़ जो महसूस की वो ये कि जितना ख़रा- खरा फेसबुक पर लिखते हैं उससे भी ज़्यादा संवेदनशील कवि है उनके भीतर| साफ,सीधी,सच्ची और जीवन के दु:ख, दर्द , टीस को कहती हुई कविताएं हैं| एक साधारण आदमी अपने रिश्तों में जीता हुआ जो महसूस करता है, अपने आस-पास की बातों पर जो राय रखता वो सब बातें ही हैं इनकी कविताओं में| इनकी कविताएं बातें करती है | खूब सारी बातें |पढते हुए यूँ लगता है जैसे आप ही से बात कर रही हों|सहज-सहज सब कहती हैं| जैसे पुराने लोग किसी कहावत में कोई पूरी बात कह जाते थे| कहीँ- कहीं कविता पढते हुए ऐसे लगता है जैसे रेल में बैठे हुए कोई व्यक्ति बात कर रहा हो और
कोई नई बात निकल आए जो अच्छी लगे| रोजमर्रा की कोई ऐसी बात जिस पर हमारा ध्यान न गया हो या पुरानी बात को नए ढंग से कहा जा रहा हो जैसे| संयत ढंग से संवाद करती हुई कविताएं हैं| इनकी कविता आपके पास बैठतर इत्मीनान से बात करती है| कही उड़ा कर या बहाकर नहीं ले जाती किसी दूसरी दुनिया में| छोटी- बड़ी कठिनाइयों से उपजे दु:ख की बात करती हैं पर बेहद भावुक नहीँ करती, मार्मिकता की और नहीँ खींचती, बस बातें करती हैं ...रोज़-रोज़ की बातें, हमारे आस-पास की दुनिया की बातें| किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं लेकर जाती... इसी दुनिया के विरोधाभासों की को उजागर करती हैं|
'माँ को कभी सीरियसली नहीँ लिया' में शब्दों की जादूगरी के बिना कैसे कवि ने कह डाला है-
"माँ, माँ है और क्या !
कभी ध्यान गया ही नहीं कि माँ की भी एक अदद शख्सियत है"
इस बात को कहने में न किसी काव्य शिल्प की ज़रुरत है और न समझने के लिए किसी पाठकीय समझ की|
"बाबू से हमने यही तो सीखा था
कि माँ को डांटने से पहले सोचना नहीं पड़ता|"

हमारी रगों मे गहरे तक रची- बसी पितृ-सत्ता को कितने सीधे ढंग से स्वीकार कर गया है कवि|
'पत्नी' कविता पूरी की पूरी सुंदर है पर सुंदरतम पक्तियाँ लगी-
"जो मेरी जीत का स्वीकार है
और मेरी हार का नकार
मेरी पत्नी है कोई डायरी का पन्ना नहीं"
सहजीवन की सुंदर स्वीकार्यता है इसी कविता की इन पक्तियों में –
"चूंकि नहीं थे बहुत अमीर हम
शायद इसी लिए पाने लगे राहत एक दूसरे की गंध में
देखने लगे सपने एक दूसरे की आँखोँ से
जानने लगे सच एक दूसरे के अहसास में"
स्त्री पर कई सारी कविताएं हैं संग्रह में| पर कविताएं स्त्री के दुःख- दर्द , पीडा़ओं को भाव- विगलित शब्दों में नहीं कहती बल्कि उसकी स्थिति को पुख्ता ढंग से कहती है| हमारे सामाजिक परिवेश उसकी स्थिति और सोच को दिखाती हैं|
"स्त्री संतति" को पढते हुए आपके सामने अपने आस- पास के कई चित्र घूम जाएंगे और आप शुरु से लेकर एक शब्द भी पढे बिना नहीं छोड़ पाएंगे| "हक था तुम्हारा" में कितनी सहजता से एक पुरुष समाज में घुले हुए पुरुषवाद को खुद में महसूस कर रहा है-
"हक था तुम्हारा
जिसे तुम माँगते रहे थे दयनीय बनकर
कि कर दे कोई कृपा
और मैं
अपने कमीनेपन का सबूत देता रहा बार-बार
कारण और कोई नहीं था
बस इतना की मैं पुरुष था
और तुम थे औरत
जिसे सिखाया गया था
जाने- अनजाने
ऐसे ही जीना, और हम जीते जा रहे थे लगातार
और बेहिचक
नहीं दुखता था मेरा मन तुम्हे रौंद कर
ऐसी बात नहीं थी
लेकिन सदियों- सहस्त्राब्दियों के संस्कारों से लिथड़ा मैं
अपने बदबूदार परिवेश में घुटकर भी
न जाने क्यों
कभी कोशिश नहीं की जागने की
नहीं दे पाया आवाज़ अपनी ही ज़मीर को"

एक पुरुष की ये स्वीकारोक्ति स्त्री-पुरुष संबंधों को सहज बना रही है| परिवार के सबसे मजबूत सदस्य माने जाने वाले पिता की बेबसी को उतने ही बढिया ढंग से उकेरा है जितनी शिद्दत से माँ की स्थिति को लिखा है| स्त्री-पुरुष संबंधों के कई आयाम नज़र आ रहे हैं –
"कुछ स्त्रियाँ मर्द से डरती हैं
क्योंकि मर्द को नहीं जानती
कुछ और स्त्रियाँ मर्द से डरती हैं
क्योंकि मर्द को जानती हैं
लेकिन नहीं खुली है कोई खिड़की
औरत और मर्द के बीच"

हर कर कविता विसंगतियों पर प्रहार कर रही है | कई कविताएं हमारी सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था की सड़ाध की बात करती हैं| जीवन के कई सारे पहलूओं को छूती हुई कविताएं हमसे हमारी ही बातें करती हैं| जिंदगी सबको अजीब लगती है, समझ नहीं आती, हैरान करती है और हर आम आदमी की तरह इस कवि को भी-
"क्या क्या जतन न किए
फिर भी, फिसल ही तो गई ज़िंदगी
बंद मुठ्ठी की रेत की मानिंद
और हम देखते रहे - अवाक, अवसन्न"





इन्होने अपनी कविताओं में भी कवि का चोला नहीं पहना और न ही काव्य शिल्प से पाठक को हैरान करने की कोशिश की है, बल्कि पाठक से अपनी बात कही है| ये बात करना ही कविताओं की सबसे बड़ी विशेषता है| आम आदमी के साथ रोजाना घटित होने वाली बातों को रेखांकित करती हुई कविताएं हैं|
कुछ कविताओं में तो आप विशेष पंक्तियां ढूँढ ही नहीं पाएंगे| क्योंकि शुरू से लेकर अंत तक पूरी कविता की सभी पंक्तियां ही विशेष हैं| शुरू से लगकर अंत तक पढकर ही दम ले सकेंगे|
बदलते परिवेश और मिटते मूल्यों की बात कवि कुछ यूँ कर रहा है-
"खेल
बहुत पहले था बच्चों के जिम्मे
खेल तब खेल जैसा था"

आम आदमी के छोटे- छोटे सपनों को जीता हुआ कवि खुद अपनी कविताओं में मौजूद रहता है, कविता से बाहर रहकर बात नहीं करता|
"छोटी- छोटी आँखों में
छोटे-छोटे सपने
जैसे, माँ का संतोष
जैसे, पिता की बेबसी का अंत
जैसे, बहन की शिक्षा का समुचित वातावरण
इन सपनों में घुली- मिली अपनी भी जिंदगी"
'आत्मकथा का बाजार' पढकर बहुत सारे महान लोगों के चेहरे उभर आतें हैं जेहन में जिनकी गलतियों को हम जैसे लोग आकर्षित होकर पढते और सुनते हैं| कवि अपना पक्ष कुछ यूँ रखता है-
"सचमुच लोग
महान लोगों के गुनाह को भी
बड़ी हसरत की नज़र से देखते हैं
कि हाय! मैनें तो ऐसे कुकर्म किए नहीं
इसलिए मैं हो नहीं पाया महान"

'दुःख दूर न हुए' पढते हुए लगेगा मानो कोई आपके पास बैठकर, एक नज़र आपको देखकर, अपने दुःख में खोया, अपने मन की बात कह रहा हो आपसे|
शहरी जीवन की कृत्रिमता एक बच्चे की स्वाभाविकता को कैसे छीन लेती है –
"शहर का बच्चा
कायदे से पैदा होता है
कायदे में रहकर
कायदे की जिंदगी जीता है"
और-
"कई बार जब
नहीं रुचता है माँ- बाप का कायदा
अपना फायदा सोचकर
आँखें बंद कर लेता है
शहर का बच्चा"

कितनी साफ,सटीक और खरी बात है जो रोजाना घटित होते हुए देखते हैं-
"रोते बिलखते शरीफ़ और सच्चे आदमी की
तारीफ का मज़ा ही कुछ और है
ईमान से"
जितनी भी प्रेम कविताएं हैं बहुत स्वाभाविक हैं| बस सबसे बढिया बात ये लगी की कविताएं आपको कहीं बहाकर ले जाने की बजाए आपके सामने बैठकर आपसे नज़र मिला कर बात करती हैं| और भी कई महत्वपूर्ण व पठनीय कविताएं हैं..कई बातें जो मेरी समझदानी का आकार छोटा होने के कारण शायद छूट गई हैं पर एक सजग पाठक उन्हे भी पकड़ लेगा |
--------- रविंदर सचदेव नवल





पता: d/o sh.prithvi raj sachdeva
old grain market,
v.p.o. ding mandi

distt. sirsa(haryana) pin 125058